200 सीसीटीवी चेक कार सहित किया गिरफ्तार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के परम श्री गार्डन के पास बुधनी के व्यापारी से 12 जून को लूट हो गई थी।
फरियादी नारायण सिंह ने रिपोर्ट मामला दर्ज कराया था कि एक कार स्पीड से आकर हमारे साईड मे स्लो हुयी जिसमें मुझे चार लोग बैठे हुये दिखाई दिये, समय करीबन डेढ़ बजे यश ढाबे के थोड़ा आगे पहुंचे तभी उक्त कार के चालक ने कार से उतरकर शैलेन्द्र परिहार व उसकी पत्नि को गालिया देकर हाथ थप्पड़ से मारपीट करने लगे मोटरसायकल खड़ी कर लड़ाई झगड़े का बीच बचाव करने लगा तभी कार मे ड्रायवर के साईड वाली सीट पर बैठा व्यक्ति मेरे पास आया और किसी चीज से उसने मुझे सिर मे मारा और मेरे गले मे पहनी सोने की चैन लूट ली और दोनो लोग कार मे बैठकर वहां से कार लेकर नर्मदा ब्रिज बुदनी तरफ भाग गये । एसपी साईं कृष्णा के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी के निर्देशन में तुरंत थाना देहात नर्मदापुरम की सयुक्त टीम का गठन किया गया । करीबन 200 CCTV कैमरे चेक किये गए एवं आरोपी की पतारसी हेतु विश्वसनीय मुखबिर की सूचना व फरियादी व साक्षियों के द्वारा बताये अनुसार घटना में इस्तेमाल संदेही ईको स्पोर्टस कार एवं आरोपियो की तलाश पतारसी को संदेही ईको स्पोर्ट्स कार क्रमांक DL10 CH 8934 के मालिक रितिक गोस्वामी निवासी ग्राम टिगारिया तथा उसके अन्य तीन साथी हरिओम गोस्वामी निवासी ग्राम टिगारिया,ओमप्रकाश गोस्वामी एवं सुदीप गौर निवासी ग्राम खरखेड़ी की तलाश पतारसी कर अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करते चारों संदेहियों के द्वारा सोने की चैन लूटना स्वीकार किया एवं लूटी हुयी चैन बेचकर मिले रूपए को आपस मे बांट लेना बताया। बाद गिरफ्तार शुदा आरोपीयो के कब्जे से घटना मे उपयोग की गई ईको स्पोर्ट्स कार क्रमांक DL10 CH 8934 कीमती 3,50,000/- रूपये एवं लुटी हुई चैन को बेचकर मिले रुपयों मे से 8,100/- रुपये जप्त किए गये । गौरतलब है कि आरोपी रितिक गोस्वामी एवं हरिओम गोस्वामी के विरुद्ध थाना डोलरिया में 8 अपराध व थाना देहात नर्मदापुरम में 3 अपराध दर्ज है ।आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत एवं सुनील साहू और
सराहनीय भूमिका निरीक्षक उषा मरावी थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उनि अरविंद बेले, उनि गौरी शंकर मांझी ,सउनि सुखनंदन नर्रे ,सउनि प्रवीण शर्मा, प्रधान आरक्षक नवीन दुबे, राजेश जैन , आरक्षक मुकुल मोहेबिया, महेंद्र सिंह धुर्वे, दीपेश (सायबर सैल), योगिता (CCTV) की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

