मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव तक पहुंची पुलिस
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सोहागपुर थाना अंतर्गत शोभापुर रोड पर ढाबा संचालित करने वाले एक युवक गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी सहित अन्य माध्यम से हत्यारे तक पहुंचने में जुटी है । पुलिस ने बताया कि अभी जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। सचिन जो अजनेरी के पास राजपूत ढाबा संचालित करते थे की हत्या हुई है। उनका शव रानी पिपलिया नहर के पास पुलिस ने बरामद किया। खबर मिलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शोभापुर , सुहागपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। एफ एस एल टीम को भी बुलाया गया है । पुलिस जांच कर रही है । बताया जाता है कि जब सचिन देर का घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर शव तक पहुंची । सचिन शोभापुर का रहने वाले थे और अजमेरी के पास उनका एक ढाबा था जिसे वे ही संचालित करते थे।

