नर्मदा पुरम।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे संतोष है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने समय रहते ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया, जो भविष्य में देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। पुलिस ने न सिर्फ संदिग्ध व्यक्ति को समय रहते दबोचा, बल्कि उसके पूरे नेटवर्क और षड्यंत्र का भी भंडाफोड़ किया। साथ ही जिहादी विचारधारा से संबंधित बड़ी मात्रा में साहित्य भी बरामद किया गया। यह कार्रवाई दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सक्षम कार्रवाई करने में पूरी तरह समर्थ है।

