दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के देहात थाना अंतर्गत एक युवती के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई। युवती से अज्ञात ठग ने इनकम टैक्स ऑफीसर बताकर ट्रांसपोर्ट , एन आओ सी और एनपीआर के नाम पर ऑनलाइन 3 लाख 91 हजार रुपए धोखाधड़ी से ट्रांसफर कर लिए। बताया जाता है कि युवती आयुष नगर फेज 2 की रहने वाली हैं और उन्होंने इसको लेकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 318 (4) 319 (2) बीएन एस के तहत मामला दर्ज कराया। बताया जाता है कि ठग ने ऑनलाइन महंगी गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और इनकम टैक्स क्लीयरेंस के नाम पर यह ठगी कर ली। उसने महिला से ट्रांसपोर्ट के नाम पर पैसे देने की बात कही और इनकम टैक्स अधिकारी के नाम से अलग-अलग कर कोड पर यह राशि ट्रांसफर कर ली। पेमेंट के बाद जब गिफ्ट नहीं आए तो महिला को ठगी का पता चला और फिर साइबर ब्रांच में केस दर्ज कर अब जांच शुरू हो गई है । पुलिस का कहना है इस मामले में जांच की जा रही है।

