
सिवनी मालवा / वार्ड क्रमांक 08 में वर्षों से चली आ रही कच्ची सड़कों की समस्या अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। पार्षद श्रीमती अनुराधा दीपक दीक्षित के कार्यकाल में वार्ड ने विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उनके निरंतर प्रयासों और जनहित के प्रति समर्पण के परिणामस्वरूप आज वार्ड 08 पूरी तरह कच्ची सड़क मुक्त हो गया है।
पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 20 वर्षों बाद वार्ड में व्यापक स्तर पर विकास कार्य संपन्न हुए हैं। पार्षद अनुराधा दीक्षित के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य कराए गए, जिनमें अंबिका परिसर, द्वारका धाम कॉलोनी, साईं कैंपस, व्यास कॉलोनी में 5, सीसी सड़के एवं तवा कॉलोनी में डामरीकरण ओर करोड़ो रुपए की लागत से पगारे कॉलोनी से लेकर उदय बिहार कॉलोनी तक पक्का नाला का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने आगे बताया कि अभी वार्ड 08 में कुछ काम चल रहे है ओर कुछ काम होना शेष है, जैसे ही शासन से स्वीकृति मिल जाएगी, उन सभी शेष कार्यों को भी जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा।
पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण कार्यों में मिले अमूल्य सहयोग के लिए पूर्व सीएमओ राकेश मिश्रा, पूर्व सीएमओ शीतल भलावी एवं वर्तमान सीएमओ अमर सिंह उईके ओर इंजीनियर राहुल शर्मा का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही क्षेत्रवासियों की उम्मीदों को पूरा करने और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में सफलता मिली है। इसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
वहीं वरिष्ठ वार्डवासी राजेंद्र लोवंशी, सुरेश चौहान, विक्रम रघुवंशी, मनमोहन गौर, निर्भय सिंह यादव, रुक्मणि बाई लोवंशी का कहना है कि हमारे पार्षद अनुराधा दीक्षित एवं प्रतिनिधि दीपक दीक्षित जनता की समस्याएं सुनते ओर उन्हें समझते हैं। ओर उन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण भी करते हैं।
पहले बारिश के दिनों में कीचड़ और आवागमन की समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब पक्की सड़कों के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिली है। वार्ड में हुए विकास कार्यों से नागरिकों में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने पार्षद अनुराधा दीपक दीक्षित के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वार्डवासियों के अनुसार, सड़क निर्माण के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे वार्ड 08 की पहचान एक विकसित और सुव्यवस्थित वार्ड के रूप में स्थापित हुई है।

