शांति नगर में दोपहर को हुई घटना
टोल प्लाजा की कलेक्शन पेटी से उड़ाया माल
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के शांति नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर को एक रिटायर्ड बुजुर्ग के साथ बदमाशों ने लूटपाट की । दोपहर को किराए के मकान का कहकर अंदर घुस गए और बुजुर्ग को बंधक बना कर उनसे सोने, चांदी के जेवर और मोबाइल छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि नरेंद्र गोयल जो रिटायर्ड है शांति नगर में रहते हैं । दोपहर को उनके घर में बदमाश लूटपाट कर भाग गए। बताया जाता है कि उन्होंने रुपए की भी उनसे मांग की थी । बुजुर्ग से चेन, अंगूठी , कड़ा और मोबाइल सहित लगभग एक लाख का माल ले गए। अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। वहीं इधर पिपरिया थाना अंतर्गत टोल प्लाजा बनखेड़ी रोड से फरियादी धर्मेंद्र ने मामला दर्ज कराया कि संदीप भदोरिया भोपाल निवासी ने टोल प्लाजा के कलेक्शन पेटी से 50 से 60 हजार रुपए चोरी कर लिए। है दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

