
नर्मदापुरम / बड़वाह / मिस टीन पॉपुलर मैंनहुड इवेंट गुजरात में 2026 किड्स पॉपुलर इंडिया के सबसे ग्लैमर राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिवस आयोजित किया गया। जिसमें बड़वाह निवासी तनिषा विकास तोनगरे अपने शहर से प्रतिनिधत्व करते हुए। मिस टीन पॉपुलर सीजन 2026 की दूसरी रैंक हासिल की है।
फैशन डिजाइन पहली बार अवसर मिला था….
तनिषा तोनगरे ने बताया कि मिस टीन पॉपुलर मैंनहुड इवेंट गुजरात में 2026 किड्स पॉपुलर इंडिया के डायरेक्टर उजर शेख के द्वारा ग्रूमर्स, कोरियोग्राफर्स, सेलिब्रिटीज, डिजाइनर्स विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रूमिंग सेशंस, फोटोशूट्स और विभिन्न गतिविधियों/कार्यों में भाग लेने का पहली बार अवसर मिला था। जिसमें कई शहरों किड्स द्वारा प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता निभाई थी। फैशन मॉडलिंग व रैम्प भी किया गया था। जिसके कई लड़कियों ने भाग लिया था।जिसमें मुझे सेकेंड रनर अप का स्थान प्राप्त हुआ था।
फैशन मॉडलिंग में सेकंड रनर अप स्थान प्राप्त कर बड़वाह शहर का नाम रोशन किया…..
तनिषा तोनगरे ने बताया कि माता-पिता, दीदी जीजाजी के सहयोग से ही आज मुझे फैशन मॉडलिंग में कामयाबी मिली हैं। बचपन से ही सजने संवरने का शौक लगा था। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, मॉडलिंग जरूरी है। इससे लड़कियों का मनोबल ऊंचा होता है। आज के दौर में लड़कों के अपेक्षा लड़कियां आगे निकल रही है। पूरे परिवार में खुशी है। उन्होंने बताई कि पढ़ाई के साथ-साथ फैशन मॉडलिंग भी करती रहेगी जब तक अपने मुकाम पर नहीं पहुंच जाती है। फैशन मॉडलिंग में सेकंड रनर अप स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन कर परचम लहराई है।

