दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
आगामी सिंहस्थ 2028 के सफल आयोजन को लेकर जिले में उज्जैन सिंहस्थ से संबंधित 6 -6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के कुशल मार्गदर्शन में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड शशिधर पिल्लई के नेतृत्व में सूबेदार सूरज जमरा की उपस्थिति में प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित एवं शिवराज चौधरी तथा एसडीआरएफ टीम व होमगार्ड सैनिकों द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यख्यान के साथ उसका डेमो प्रक्टिकल सेठानी घाट पर दिया।
जिसमें आग के प्रकार, आग को बुझाने के तरीके, पीड़ितो को बचाने के तरीके, प्राथमिक उपचार , डूबने वाले को बचाने के तरीके व उनका प्राथमिक उपचार, सीपीआर ट्रेनिंग एवं अन्य आपदा से संबंद्धित प्रशिक्षण दिया गया।

