आंचल खेड़ा।
माखन नगर अंतर्गत ग्राम आंचल खेड़ा में इन दिनों मिट्टी से भरे डंपर फर्राटेदार दौड़ रहे हैं। गांव के बीचों-बीच से यह डंपर निकल रहे हैं। मिट्टी से भरे डंपर गांव से निकलने पर दहशत का माहौल बना रहता है। लोगों के मना करने के बावजूद भी डंपर निकल रहे हैं । ठेकेदार अपनी मनमानी उतारु हैं। ड्राइवर कहतें हैं ठेकेदार का कहना है आप डंपर निकालो बाकी मैं देख लूंगा। सरपंच के मना करने के बावजूद भी मनमानी चल रही है । ठेकेदार की मनमानी से गांव में दहशत का माहौल है । छोटे-छोटे बच्चे घर से नहीं हो पा रहे । बुजुर्ग और महिला भी परेशान है। इस मामले में प्रशासन को कार्यवाही करना होगा ताकि लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें।
