
नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 21 जून तक सेवा अभियान चलाएगी। अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। अभियान की शुरुआत 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से होगी। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण गतिविधियां तथा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला के मार्गदर्शन में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी देते हुए टोली संयोजक जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु टोलियों का गठन किया है।
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल स्तर पर वृक्षारोपण के लिये जिला महामंत्री ज्योति चौरे, जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, नर्मदापुरम जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, सोहागपुर नगर परिषद अध्यक्ष लता पटेल, सुरेन्द्र रघुवंशी को नियुक्त किया है।
8 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान के लिये जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, जिला उपाध्यक्ष निखिलेश चतुर्वेदी, मुकेश सराठे, पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत को नियुक्त किया है।
11-12 जून को आयोजित होने वाले मीडिया संवाद हेतु जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी एवं मीडिया प्रभारी अमित महाला को नियुक्त किया है। 15 जून से आयोजित होने वाली सभागार बैठकों के लिये सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, जिला मंत्री जितेन्द्र चौहान, गोविंद राय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता नागवंशी को नियुक्त किया है।
12 जून से 18 जून तक जनकल्याण शिविर हेतु प्रदेश सह संयोजक विवेक गौर, सिवनी मालवा नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन (रिन्कू), नर्मदापुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, पिपरिया नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, माखननगर नगर परिषद अध्यक्ष रीना तिवारी को नियुक्त किया है। वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी हेतु जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, जिला संयोजक सोशल मीडिया गजेन्द्र चौहान को नियुक्त किया है।
19 एवं 20 जून को प्राकृतिक खेती पर आधारित कार्यशालाओं को संचालित करने हेतु प्रदेश सह संयोजक दिनेश तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल को नियुक्त किया है एवं 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल एवं बूथ स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम के लिये जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, जिला मंत्री पुष्पा वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष केशव उर्मिल, पूर्व जिला मंत्री पुरूषोत्तम रघुवंशी एवं जिला संयोजक ऋषिकांत पटवा को नियुक्त किया है।

