
नर्मदापुरम / जिले के दो थाना क्षेत्रों में सायबर फ्राड की दो घटनाएं सामने आई है। जिनमें पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि पहला मामला देहात थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी के समीप का है जहां पर रहने वाले शुभम अवस्थी के खाते से किसी ने 99,999 उड़ा दिए। वही दूसरा मामला इटारसी थाना अंतर्गत रॉयल सिटी कालोनी का है जहां पर रहने वाले किसी अमित जोशी के एकाउंट से किसी ने 1,32,000 हजार रूपए उड़ा दिए। बताया गया कि किसी ने अमित जोशी के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर एकाउंट से ₹1,32, 000/- ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की गई है। जिस पर इटारसी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वही देहात थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी शुभम अवस्थी ने पुलिस को बताया कि मोबाइल अपडेट मांगने पर जब उसने सिम निकालकर मोबाइल अपडेट किया तो एकाउंट से ₹99,999 से गायब हो गए। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

