6 लाख का सामान जप्त, दो फरार तलाश जारी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
ट्रेक्टर ट्राली लेकर शिवम वेयर हाउस में घुसे शातिर चोरों को ट्रेक्टर ट्राली सहित बदमाशों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई।25 मई को फरियादी मनीष नवलानी के कुलामड़ी बायपास वेयर हाउस से बदमाश 65 कट्टी गेहूं की चुरा ले गए थे। श्री नवलानी ने बताया कि कर्मचारी सुनील पटेल ने फोन पर सूचना दी की गोडाउन नम्बर एक में चोरी हो गई है । गोडाउन के शटर तोड़कर गोडाउन में रखे 65 कट्टे चुराकर ले गया है । साईं कृष्णा एस थोटा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना देहात नर्मदापुरम की टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए बदमाशों को घेरा बंदी कर पकड़ा। शुभम मालवीय कोरी मोहल्ला जुमेराती बताया जिसे थाना लाए जिससे पूछताछ की गई जो आरोपी एवं उसके साथियों द्वारा घटना दिनांक को उक्त चोरी करना स्वीकार किया। साथियों का नाम पूछने पर अर्पित सोलंकी ,अरुण मालवीय ,विक्रम बरखने ,राहुल कटारिया सभी निवासी ग्राम रेसलपुर के होना बताया तथा ट्रेक्टर ट्राली के पूछने पर अर्पित सोलंकी को पता होना बताया, पुलिस टीम द्वारा रेसलपुर जाकर अर्पित सोलंकी के घर दबिश देकर हिरासत में लिया तथा अरुण मालवीय ,विक्रम बरखने ,राहुल कटारिया के घर जाकर उक्त सभी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया । मुख्य आरोपी अर्पित सिंह सोलंकी तथा अरुण मालवीय द्वारा घटना को अंजाम दिया। सुनील कीर निवासी के ट्रेक्टर ट्राली का उपयोग किया शुभम मालवीय के एक दोस्त के यहां खाली करवाकर एक कमरे में वारदानों से निकालकर गेंहू का ढेर लगा लिया । बदमाश ने बाजार में भिन्न भिन्न व्यापारियों के यहां बेचना बताया। कुल 32500 रूपये जप्त किये तथा घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर ट्राली सोनालिका DI 42 RX व मोटर साईकिल एक होंडा लिवो नील रंग की , 5 नग मोबाईल एवं एक लोहे की राड (सब्बल) कुल कीमती 6,00,000 की मशरुका आरोपियों से जप्त किये । घटना में शामिल दो अन्य आरोपी लक्की व कुलदीप फरार है, जिनकी तलाश पतारसी की जा रही है, शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी । घटना का खुलासा एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत और सराहनीय भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम, उप निरीक्षक अरविंद बेले ,प्रधान आरक्षक मनोज निमोदा , ललित नारे ,नवीन दुबे ,आरक्षक नर्मदा प्रसाद ,जितेंद्र नरवरे, प्रेमप्रवीण बड़ोदे ,सतीराम उइके , महेंद्र सिंह धुर्वे , दीपेश सोलंकी (सायबर सैल) की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही ।

