दयाराम फौजदार नर्मदापुरम।
“जल गंगा संरक्षण अभियान” चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लगभग 2 लाख से ज़्यादा जल संरचनाओं पर सरकार ने काम किया है, जिसमें लगभग 10 हजार करोड़ धनराशि हमारे द्वारा रखी गई है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण और नगरीय निकायों में विभिन्न जल स्रोतों एवं अमृत सरोवर सहित नई जल रचनाओं में लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस दिशा में सामूहिक कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं जिसका परिणाम है कि जल संरक्षण की दिशा में हमारा मध्यप्रदेश देशभर में प्रथम स्थान पर है।

