
नर्मदापुरम / ऑल इंडिया दावा संगठन के आवाहन पर पूरे देश में मेडिकल स्टोर फुटकर विक्रेताओं की दुकान बंद रही। आज के युग में ऑनलाइन और डिजिटल हो जाने से धीरे-धीरे वह मेडिकल के फुटकर बिजनेस को भी प्रभावित कर रहा है। एप के माध्यम से आज ऑनलाइन दवा भी लोगों को कम दरों पर मिल रही है। जिस वजह से आमजन ऑनलाइन दवाइयां बुलवा रहा है। ऑनलाइन दवा बुलवाने से मेडिकल स्टोर का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसके विरोध में आज देशव्यापी हड़ताल का असर देखने को मिला और शहर में एक भी मेडिकल स्टोर नहीं खुला, यह हड़ताल एक दिन की है।

