महिलाओं से एसपी ने पूछा कोई दिक्कत हो तो बताएं
कलेक्टर ने भी समस्याओं का किया निराकरण
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में शनिवार को प्रशासन आपके द्वार रात्रि चौपाल अभियान का शुभारंभ हुआ। इसके चलते कलेक्टर सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा ने चक्कर रोड मालाखेड़ी चौराहे के पास चौपाल लगाई। इस दौरान कई वार्डों के रहवासी इसमें शामिल हुए और उन्होंने अपनी समस्याएं कलेक्टर और एसपी को बताईं । एसपी , कलेक्टर ने तुरंत ही कई समस्याओं का निराकरण किया। अधिकारियों को भी निर्देश भी दिए। महिलाओं ने एसपी अवैध शराब की समस्या बताई। यह चौपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण तथा प्रशासन एवं आमजन के बीच सीधे संवाद को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “प्रशासन आपके द्वार रात्रि चौपाल अभियान” का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने चक्कर रोड चौराहे पर रात्रि चौपाल आयोजित कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कलेक्टर श्री मिश्रा ने नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी। वही कलेक्टर एसपी सहित प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं के निराकरण की बात कही।

