
इटारसी / इटारसी में वार्ड क्रमांक 9 में विद्युत विभाग इटारसी द्वारा संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन दिनांक 18 मई 2026 दिन सोमवार को पशुपति नाथ धाम इटारसी में किया जाएगा। कैंप में विद्युत संबंधी समस्याओं जैसे नया कनेक्शन प्राप्त करना, लोड बढ़ाना अथवा घटाना, कमर्शियल विद्युत कनेक्शन प्राप्त करना, मीटर संबंधी समस्याएँ, विद्युत बिल संबंधी समस्याएँ तथा अन्य विद्युत प्रदाय संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। एम पी ई बी के अधिकारियो ने इटारसी शहर के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है किया है कि अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पधारें एवं अपनी समस्याओं का त्वरित निराकरण प्राप्त करें।

