
नर्मदापुरम / भीषण गर्मी में राहगीरों एवं सौरभ नर्सिंग होम के सामने पार्क में आने वाले मरीज के परिजनों के लिए पानी की व्यवस्था अग्रवाल समाज द्वारा की गई, जिसमें सभी सामाजिक लोगों ने अपना सहयोग दिया । इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल गुड्डू, ओम प्रकाश अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, नगर सलाहकार सुधा अग्रवाल, नगर अध्यक्ष निरुपमा अग्रवाल, महामंत्री रीता अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष कुसुम अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, सह मंत्री संतोष अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।

