सिगरेट और रुपए की भी की थी अड़ीबाजी
नपा सभापति के पुत्र पर किया था हमला
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ फोरलेन इटारसी स्थित यादव ढाबे में कार्य करने वाले तुलसीराम अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी शुक्रवार को यादव ढाबे पर मोटी तथा सिम्मु सोनकर आए जो कि सिगरेट और एक हजार रुपए की अडीबाजी करने लगे। ढाबा संचालक आकाश यादव द्वारा पैसे तथा सिगरेट फ्री देने से मना कर दिया गया, तो दोनों लोग आकाश यादव को गालियां दी और ढाबे में आकर चाकू, डंडे से मेरे और आकाश यादव के साथ मार पीट करने लगे साथ ही ढाबे पर तोड़फोड़ भी की जिसके बाद उनके कुछ अन्य साथियों ने भी आकर डंडो से मेरे और आकाश के साथ मार पीट की थी। केस दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तथा अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना इटारसी से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा टीम का गठन किया गया। मोण्टू की पहचान ऋषभ सनकत सूरजगंज इटरसी तथा सिम्मू की पहचान शुभम सोनकर बारहबी लाईन इटारसी के रुप में हुई, जिन्हें अभिरक्षा में लिया गया जिनके द्वारा पूछताछ पर अपराध में शामिल अपने साथियों के नाम प्रेम कांत अहिरवार उर्फ लमची , निकेतन कहार उर्फ निक्की , कृष्णा उर्फ केशू कुमरे , यश उर्फ गोल्डी सोनकर के द्वारा अपराध में शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर थाना इटारसी पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, प्र.आर. मनमोहन अहिरवार, प्र.आर. उपेन्द्र दुबे, आर. राजकुमार झपाटे, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. मनीष, आर. राजेश पवार शामिल हैं।

