

नर्मदापुरम / भीषण गर्मी को देखते हुए इनरव्हील क्लब नर्मदापुरम रॉयल कि सदस्यो द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल व्यवस्था कर गर्मी से परेशान यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया। क्लब की श्रीमती विनीति जैन ने बताया कि हमेशा कि तरह क्लब द्वारा मानव धर्म का पालन करते हुए ये सेवा कि गई है एवं भविष्य मे भी ये सेवा जारी रहेगी। इस दौरान कविता करैया, रीना चौकसे, आरती पारे सहित अन्य सदस्य मौजूद रही।

