
नर्मदापुरम / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं भाजपा संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह तथा जिला प्रभारी अलकेश आर्य की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम के 24 मंडल प्रभारियों की घोषणा की है।
सिवनी मालवा विधानसभा अंतर्गत सिवनी मालवा नगर मंडल में गोविंद राय, सिवनी मालवा ग्रामीण में लोकेश तिवारी, शिवपुर में कुंवर सिंह यादव, भीलटदेव में दीपक अठौत्रा, डोलरिया में दिनेश तिवारी तथा केसला में ज्योति चौरे को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार नर्मदापुरम विधानसभा अंतर्गत नर्मदापुरम नगर मंडल में जितेन्द्र चौहान, नर्मदापुर में रघुवीर सिंह राजपूत, नर्मदापुरम ग्रामीण में राजेश गौर, इटारसी में रीता ठाकुर तथा पुरानी इटारसी में बहादुर चौधरी को मंडल प्रभारी बनाया गया है।
सोहागपुर विधानसभा अंतर्गत सोहागपुर मंडल में अर्चना साहू, शोभापुर में पुरुषोत्तम रघुवंशी, सेमरी हरचंद में संदीप जैन, माखननगर में मुकेश सराठे, आरी में प्रसन्ना हर्णे तथा रामपुर में चरणजीत सिंह को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं पिपरिया विधानसभा अंतर्गत पिपरिया नगर मंडल में मुकेश चंद्र मैना, पिपरिया ग्रामीण में निखिलेश चतुर्वेदी, खापरखेड़ा में पुष्पा वर्मा, बनखेड़ी में केशव उर्मिल, बनखेड़ी ग्रामीण में दीपक महालहा, चांदौन में सम्राट तिवारी तथा पचमढ़ी मंडल में प्रांशु राने के नाम की घोषणा की गई है।

