दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के पर्यटन घाट पर रविवार को एक 17 वर्षीय बालक पानी में डूब गया। यह घटना रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे हुई। छिंदवाड़ा से एक परिवार अस्थि विसर्जन करने पर्यटन घाट पहुंचा था। इसी दौरान उनके साथ आए 17 वर्षीय सत्येंद्र यादव का नहाते समय पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए और पानी में डूब गए । इसके बाद होमगार्ड के जवान श्याम सिंह राजपूत सहित अन्य जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और सत्येंद्र को बाहर निकाला । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि रविवार सुबह यह घटना हुई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। परिवार छिंदवाड़ा रवाना हो गया।

