भारतीय जनता पार्टी के 16 एवं 17 मई को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर जिला टोली सदस्यों की बैठक शुक्रवार को परमशी गार्डन में संपन्न हुई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी श्रीकांत देव सिंह ने टोली सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक तीन वर्ष में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करती है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं का वैचारिक निर्माण, संगठनात्मक मजबूती एवं अनुशासन का विकास करना है। उन्होंने प्रशिक्षण महाअभियान में स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आवास व्यवस्था, भोजन, पंजीयन, बैठक व्यवस्था, महिला कार्यकर्ताओं की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए टोली सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में जिला प्रभारी अलकेश आर्य, भरत सिंह राजपूत ,माधवदास अग्रवाल, मुकेशचंद्र मैना, कुँवर सिंह यादव,जयकिशोर चौधरी, श्रीमती नीना नागपाल,श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, सुरेश पटेल सहित जिला टोली के सदस्य उपस्थित रहे।
PHOTO