दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर मानवीय एवं सामाजिक सेवा पीड़ित मानवता की सेवार्थ को चरितार्थ करते हुए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में किसान केशव साहू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर कार्यालय रेवा कक्षा में कार्यक्रम हुआ किसान केशव साहू के द्वारा गांव गांव रक्तदान दीन दुखी लोगों की सेवा रक्तदान के प्रति जागरूकता संचालित गतिविधियों में अपनी सक्रिय सहयोग योगदान देते रहे हैं । श्री साहू जिले में पहले भी सम्मानित हुए हैं । उन्होंने अपना जीवन निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा में समर्पित रहते हैं । सम्मान कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा, डॉक्टर राजेश महेश्वरी , डॉक्टर रवि गंगराड़े , मुकेश श्रीवास्तव , गौरव सेठ , शेर सिंह बड़कुर, विपिन जैन, उदित द्विवेदी , नीरजा फौजदार सहित अनेक विशिष्ट जन मौजूद थे।

