कोर कमेटी की बैठक आयोजित
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर में शुक्रवार को प्रभारी मंत्री राकेश सिंह पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस में सर्व हिंदू समाज और मातृ शक्तियों ने उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सर्किट हाउस में सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि नर्मदा के पवित्र घाटों पर आए दिन अनैतिक एवं अश्लील घटनाएं बढ़ रही है। असामाजिक तत्व रात को बैठकर मांस मटन का सेवन करते हैं। शराब पीकर घूमते हैं। राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्वनी की पदाधिकारी ने कहा कि शहर के बीच ब्रिज के नीचे मांस मटन की दुकानें संचालित होती है जिससे महिलाओं को निकलने में दिक्कत होती है । दुकानें शहर से बाहर शिफ्ट की जाएं । इसके साथ ही उन्होंने घाटों पर असामाजिक तत्वों का मुद्दा भी उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कंचन ठाकुर थाना प्रभारी को बुलाकर उनसे कड़ाई से विषय का संज्ञान लेने एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सर्व हिंदू समाज को यह आश्वासन दिया कि आज के बाद ऐसी घटनाएं पवित्र घाटों पर घटित नहीं होंगी एवं यह भी विश्वास दिलाया कि इस प्रकार की घटनाएं अगर घटित होती है तो आप लोग मुझे सीधे फोन पर सूचित करें मैं सीधे जिलाधिकारी से बात करके कड़ी कार्रवाई करूंगा। ज्ञापन कार्यक्रम में स्थानीय आर्य गुरुकुल के आचार्य सप्तसिंधु व अनेक बटुक गण , आचार्य नीरजेश त्रिपाठी , सर्व हिदू समाज से व हिदू संगठन से आलोक शर्मा , धीरज चौकसे ,आदित्य दुबे ,संदीप शर्मा ,राजीव गौर , संदीप रावत , अमित , मुकेश दुबे , नामदेव , आशीष गुप्ता ,पं ब्रह्मदत्त तिवारी व मातृशक्ति से मनोरमा गोस्वामी , किरण शर्मा, माया राजपूत , वंदना दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लिया हिस्सा
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया । इस दौरान विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, विधायक प्रेम शंकर वर्मा ,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

