दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के सतरास्ते पर कोतवाली पुलिस स्टाफ ने सीपीआर का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान डॉक्टरों ने पुलिस जवानों को घायलों और इमरजेंसी में लोगों की जान बचाने को लेकर प्रशिक्षण दिया। इस दौरान पुलिस को कैसे सीपीआर दिया जाता है कब दिया जाता है और इसमें क्या सावधानी बरतनी चाहिए इस सभी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। डॉक्टरों ने यह प्रशिक्षण दिया । आम लोगों को जागरूक करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इसमें ट्रेंड डॉक्टर द्वारा सीपीआई के संबंध में जानकारी दी जा रही है ताकि घायलों और जरूरतमंद को सीपीआर देकर उनकी जान बचाई जा सके। थाना कोतवाली स्टाफ ने सतरस्ता पर सीपीआर प्रशिक्षण लिया।

