राजगढ़ से पूरी राशि की बरामद
अनाज व्यापारी पहुंचे थे केनरा बैंक इसी दौरान हुई घटना
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
9752566838
सोहागपुर थाना अंतर्गत विगत दिवस बैंक के पास से एक थार गाड़ी से साढ़े 5 लाख रुपए चोरी हो गए थे। इसको लेकर पराग शर्मा द्वारा बताया गया था कि उनका अकाउंटेंट तिलक मालवीय तथा परिचित सिद्धार्थ चौधरी एवं सौरभ चौधरी सर्वेयर के साथ बैंक कार्य हेतु थार गाड़ी से सोहागपुर बैंक गये थे ।सिद्धार्थ एवं सौरभ चौधरी के नाम रजिस्ट्री होना प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी लोग बैंक आए थे। आवेदक द्वारा 5,50,000 भारतीय स्टेट बैंक से निकालकर केनरा बैंक की ओर गए। केनरा बैंक के सामने वाहन खड़ा कर सभी बैंक के अंदर चले गए। इसी दौरान किसी अज्ञात महिला द्वारा वाहन में रखा नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया।
राजगढ़ जिले की थी महिला
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजू चौहान के मार्ग दर्शन में मामले की गंभीरता को लेते हुए शीघ्र विशेष पुलिस टीम गठित हुई। सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उनका सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उक्त घटना को राजगढ़ जिले के थाना बोड़ा क्षेत्र के कड़िया सांसी गांव निवासी महिला सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर द्वारा अंजाम दिया गया है। राजगढ़ में दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी महिला को अभिरक्षा में लिया गया तथा उसके कब्जे से पूरी नगदी राशि बरामद कर ली गई।
पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से चोरी की घटना को अंजाम देने वाली आरोपी सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर से चोरी का माल नगदी रूपये बरामद किये गये । इस दौरान पुलिस टीम में निरीक्षक राहुल रायकवार, उपनिरीक्षक राहुल पटेल, सउनि मनोज राजपूत, प्र आर विनोद नागर, म प्र आर मंजूलता परते, आर मनोहर दायमा,आर राजकुमार यादव आर विवेक सोनपुरे, आर सुनील ओझा की भूमिका रही

