समारोह से लौट रहे थे लोग
हादसा इतना जबरदस्त कि गाड़ी के उड़ गए परखच्चे
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ ग्राम आंचल खेड़ा के पास रविवार सोमवार की दरमियानी एक भीषण हादसा हो गया। एक टवेरा ट्राली से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई । शवों का नर्मदा पुरम जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मृतक ड्राइवर का बाबई में पोस्टमार्टम हो रहा है। एसडीओ संजू चौहान ने बताया कि रात लगभग 1 बजे यह घटना हुई ।बुधनी तरफ से टवेरा बाबई की ओर आ रही थी और एक ट्राली से टकरा गई । इसमें लगभग 7 लोग घायल हुए जिनका इलाज नर्मदा पुरम में चल रहा है। दुर्घटना में जिनकी मृत्यु हुई उनमें शुभम् मोरप्पा पिता सुखराम आयु 18 साल निवासी महेंद्रवाड़ी थाना माखननगर, विनीत यादव पिता मोहन यादव उम्र 22 निवासी महेंद्रवाड़ी, साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव उमर 19 निवासी महेंद्रवाड़ी, हरि सिंह पिता गणेशराम यादव उम्र 57 वर्ष निवासी महेंद्रवाड़ी, संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति निवासी ठाकुर मोहल्ला माखननगर शामिल है।
इनका कहना है
टवेरा गाड़ी ट्राली से टकरा गई जिससे यह भीषण हादसा हो गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और बाकी घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । आगे जांच की जा रही है।
संजू चौहान
एसडीओपी सुहागपुर

