
नर्मदापुरम / ग्राम भरकच्छ जिला रायसेन निवासी भगवान दास मानधन्या के पुत्र और समेरिटंस परिवार के सदस्य अमित मानधन्या के ज्येष्ठ भ्राता अरविंद मानधन्या का सोमवार को दुखद निधन हो गया। वे करीब 58 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को गोंदरी घाट नर्मदा तट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजनों सहित मित्रगण, गणमान्य नागरिक और समेरिटन्स समूह के शिक्षकगण, समाजसेवी शामिल थे।

