

नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देशों के पालन में जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा के सहयोग से रविवार दिनांक 26.04.2026 को आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नर्मदापुरम शहर में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर बालागंज, बंगाली कॉलोनी, रायपुर, मालाखेड़ी क्षेत्र में दबिश दी गई। बालागंज क्षेत्र में दबिश के दौरान 20 लिटर हाथभट्टी मदिरा, 06 नग बियर, मदिरा तथा 1200 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। अवैध मदिरा को जप्त कर कुल 06 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त मदिरा / सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य ₹130,000/- (एक लाख तीस हजार रुपए) आंका गया है। उक्त प्रकरण नर्मदापुरम वृत्त ‘अ ‘ प्रभारी हेमंत चौकसे द्वारा कायम किए गए। समस्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार, राहुल ढोके, आबकारी उपनिरीक्षक के. के. पडारिया, आरक्षक रघुवीर प्रसाद निमोदा, धर्मेंद्र वारंग, सुरेश यादव नगर सैनिक, संतोष शुक्ला आदि तथा पुलिस बल का सहयोग सराहनीय रहा। जिला आबकारी अधिकारी श्री सागर ने बताया कि अवैध शराब विक्रय के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

