

नर्मदापुरम / नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर 01 बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा गली मोहल्लों में जनजागरूकता अभियान, नाले नालियों की सफाई, घाटों की सफाई आदि अनेक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही नगर की दीवारों पर मनभावन चित्रकारी की जा रही है। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और स्वच्छता शाखा प्रभारी दीक्षा तिवारी के मार्गदर्शन में स्वच्छ सर्वेक्षण के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
दीवारों को सजाया जा रहा है…..
स्वच्छ सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश के 75 शहरों में नर्मदापुरम नगर को शामिल किया गया है। जिसके चलते स्वच्छता को सुनिश्चित करने के प्रतिदिन गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जिसमें नगर की समस्त खाली दीवारों पर स्वच्छता जागरूकता संबंधी पेंटिग्स बनवाई जा रही है। नगर की दीवारों पस्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देने वाले चित्र बनाए जा रहे हैं। जिससे शहर अब अलग लुक में दिखने लगा है।
तीन साल में सेप्टिक टेंक खाली कराना अनिवार्य…..
नपा के सतीश यादव ने बताया कि नगरपालिका द्वारा मलासुर अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण की गतिविधियों के तहत नगर में स्थित अपने घर या प्रतिष्ठान पर बने सेप्टिक टैंक को तीन वर्षों के अंदर खाली कराना अनिवार्य कर दिया गया। सेप्टिक टैंक खाली कराने पर नगरपालिका द्वारा 10 प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।

