दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
हमारा गांव संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शंकर सिंह मुजालदा प्रभारी डीएसबी शाखा को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा । हमारा गांव संगठन के ब्लॉक संयोजक जयसिंह बारस्कर ने बताया कि आदिवासी ब्लॉक केसला में अवैध दारू की सप्लाई गांव गांव जाकर कर रहे हैं जिससे ग्रामीण अपराध सामाजिक हिंसा बढ़ रहा है । मनीष बारस्कर पथरोटा ने कहा कि पुलिस अवेध चैकिंग कर रहे हैं जिससे भय का माहौल बन रहा है।प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे ने कहा कि ई बार हमने अनुविभागीय अधिकारी स्थानीय प्रशासन को भी ज्ञापन दे चुके हैं परन्तु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है जिसमें ग्रामीणों में भारी नाराजगी जताई जिसमें बड़े स्तर पर प्रशासन का घेराव करेंगे । इस दौरान प्रदेश संयोजक दुर्गेश धुर्वे, जयसिंह बारस्कर, मनीष बारस्कर आईटी प्रभारी विकास सेलूकर, मनीष बारस्कर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थिति रहे ।

