नर्मदापुरम / गुरुवार दिनांक 23.04.26 को सहायक संचालक नर्मदापुरम सुश्री शीनू कोरी द्वारा पी.एम.श्री शासकीय कन्या उ. मा. वि. इटारसी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । कक्षा विधिवत संचालित पाई गई, सहायक संचालक द्वारा बच्चों की उपस्थिति कम है उसे बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया । SMDC की बैठक नियमित करने को आदेशित किया। बच्चों के नामांकन परीक्षाफल, छात्रवृत्ति, पाठ पुस्तक वितरण पर विशेष ध्यान देकर समय सीमा में पूर्ण करने हेतु कहा गया। इस अवसर पर व्यावसायिक समन्वयक सुदीप गौर, देवेंद्र सुलेखिया सहा. ग्रेड 3 भी निरीक्षण दल में सम्मिलित थे। इस अवसर पर प्राचार्य सतीश खलखो, प्रधान पाठक महेश कुमार रायकवार, ओ पी तिवारी, हरीश पटेल लेखापाल, श्रीमती रिमी सिंग, श्रीमती प्रीति शिवहरे, श्रीमती पणिता पटेल, श्रीमती विनीता दुबे, बृजेश जाटव, पूरन रजक, श्याम दुबे आदि समस्त स्टाफ उपस्थित था। सहायक संचालक द्वारा सांदीपनि उ. मा. वि. इटारसी, शासकीय कन्या उ.मा.वि. पुरानी इटारसी, मेहरागांव हायर सेकेंडरी स्कूल का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

