
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन मे जिले में अवैध मादक पदार्थ एव अवैध शराब बेचने एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उसी तारतम्य में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र का विस्तार कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 15/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति शोभापुर तरफ से पिपरिया स्कूटी क्रमांक MP 05 ZE 9534 से अवैध शराब लेकर पिपरिया तरफ आ रहे है। उक्त स्कूटर को एक व्यक्ति जो सफेद टीशर्ट पहने हुए चला रहा है और पीछे बैठा हुआ व्यक्ति जो लाल टीशर्ट पहने हुए है, जो बीच में शराब की पेटिया रखकर पकड़े हुए है। सूचना पर साक्षियो के शोभापुर रोड जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर शोभापुर तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनो को चेक किया जो दो व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के स्कूटी से आते दिखे। जिन्हे रोककर चेक करने जो दोनों व्यक्तियों के बीच मे खाकी रंग की कुल 05 पेटिया (कार्टून) और स्कूटी के सामने चालक के पैरों के पास सफेद झोले में सफेद (प्लेन) के क्वाटर रखे मिले। स्कूटर चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा स्कूटी चालक ने अपना नाम सौरभ पिता छोटेलाल कुचबन्दिया उम्र 32 साल निवासी इतवारा बाजार कुम्हारी मोहल्ला अंबेडकर वार्ड पिपरिया एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष पिता जालम सिंह अहिरवार उम्र 36 साल निवासी ग्राम सइखेड़ी का होना बताया जिनके कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल के सील बंद कुल 336 क्वाटर कुल शराब 60 लीटर 480 एमएल की कुल कीमत करीबन 33,600 रु एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 60,000/- रुपये की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी ——
1. सौरभ पिता छोटेलाल कुचबन्दिया उम्र 32 साल निवासी इतवारा बाजार कुम्हारी मोहल्ला अंबेडकर वार्ड पिपरिया।
2. संतोष पिता जालम सिंह अहिरवार उम्र 36 साल निवासी ग्राम राइखेड़ी।
उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. पूनमचंद चौधरी प्र आर. हेमत पटेल, आर. शिवम् वर्मा, आर. प्रतीक साहू, आर. प्रदीप सोनी की रही।

