
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 16/04/26 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि, बंजारा हिल्स कॉलोनी मे निवासरत अरुण केवट अपने किराये के घर मे भारी मात्रा अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखे हुये है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को उक्त सूचना को तसदीक किए जाने हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा बंजारा हिल्स कॉलोनी मे अरुण केवट द्वारा निवास करने के लिए उपयोग मे लाये जा रहे मकान पर दबिश देकर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उक्त मकान से 06 पेटी अवैध देशी शराब मदिरा प्लेन कीमत करीबन 18,000/- रु बरामद की गयी। उक्त शराब को जप्त कर अरुण केवट पिता सालगराम केवट उम्र 25 वर्ष नि. बंजारा हिल्स कॉलोनी नर्मदापुरम से पूछताछ उक्त शराब के संबंध मे पूछताछ की गयी, जिसने बताया कि उक्त शराब मेरे साले संदीप कहार नि. पीली खंती नर्मदापुरम के द्वारा दिनांक 15/04/26 की शाम को लाकर मुझे घर से बेचने के लिये बोला था। जिसे अरुण द्वारा उसके घर में छिपा कर रख दिया था। उक्त कृत्य पर से अरुण केवट एवं संदीप कहार के विरुद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।प्रकरण मे संदीप कहार की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गयी है, प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी. कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. अनुज बघेल, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, प्र. आर. राजकुमार तिवारी, प्र. आर. पुष्पेंद्र भदौरिया, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. आशीष राजपूत, आर हरीश, आर नीलेश दौड़के एवं आर. संतोष धाकड़ की रही।

