
नर्मदापुरम / सोहागपुर थाने में रामरतन अहिरवार 31 वर्ष निवासी नयागांव सोहागपुर के द्वारा सूचना दी गई कि इसकी मेरी बहन पुनियाबाई जो ग्राम सतवासा की निवासी है, बहन के दो लड़के बड़ा नंदलाल एवं छोटा सुरेंद्र है। मंगलवार शाम को बहन पुनिया बाई, जीजा मोहन एवं छोटा भांजा सुरेंद्र तीनों सतवासा से नयागांव घर आए हुए थे। शाम करीबन 7:00 बजे के करीब सुरेंद्र मेरे घर के पास बने हुए कुंए पर मुंह धोने लगा, कुएं पर पानी खींचते समय सुरेंद्र का पैर फिसल गया और बाल्टी सहित कुएं में अंदर गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे भांजे सुरेंद्र अहिरवार पिता मोहनलाल अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी सतवासा को कुएं से बाहर निकाला। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सोहागपुर लेकर आए जहां डॉक्टरों के द्वारा चेक करने पर सुरेंद्र को मृत घोषित कर किया। सोहागपुर पुलिस ने रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है शव को पीएम के पश्चात परिजनों को सौंपा गया है।

