

सिवनी मालवा / विधायक प्रेमशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला सहित जनप्रतिनिधियों ने किया माल्यार्पण। संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर सिवनी-मालवा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सिवनी मालवा विधानसभा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नर्मदापुरम भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान देकर समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को समरस एवं सशक्त बनाया जा सकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उन्होंने सभी से बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, शैलेन्द्र गौर, जिला उपाध्यक्ष राजेश गौर, जिला मंत्री जितेन्द्र चौहान, जिला पंचायत सदस्य अजीत मंडलोई वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र मिश्रा, क्रांति बाथम, विजय यूरिया, तुषार लोवंशी, पेंटी कुशवाह, मनोज कपिल, विक्रम रघुवंशी, नरेश जायसवाल, रोहित कुचबंदिया, मोहम्मद सफी, पप्पू गौरी, धर्म कुचबंदिया, अशोक धाकड़, राजू जलखरे, पार्षदगण श्रीमति किरण राठौर, प्रशांत यादव, ईश्वरदास जमींदार, दुर्गेश उईके, दीपक बाथव, कमलेश लौवंशी, देवी कुशवाहा, उमेश राठौर, हर्ष चौघड़िया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

