

नर्मदापुरम / नगरपालिका परिषद द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के विजन डाक्यूमेंट के तहत नगर के वार्डों में 523.6 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। साथ ही 439.47 लाख रुपए की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण अतिथिगणों द्वारा किया गया। नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम की राशि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा स्वागत भाषण वार्ड पार्षद रिचा जीतू तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का आभार नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने माना। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारीगण, पार्षदगण सभापतिगण और नगर के नागरिक उपस्थित थे। अतिथिगणों द्वारा नागरिकों द्वारा 51 किलो की पुष्पमाला से अभिनंदन स्वागत किया गया। कार्यक्रम प्रभारी उपयंत्री दीक्षा तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर डाग केचर वाहन का भी लोकार्पण किया गया।

