

नर्मदापुरम / प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 2026 में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों नें उच्चअंक प्राप्त कर नर्मदापुरम में अपनी सफलता का परचम लहराया। वुधवार को
घोषित कक्षा दसवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें सैय्यद अब्बास जैदी 97.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। साक्षी रावत 96.8 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान एवं समीक्षा मालवीय 96 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं एवं 77 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दस के परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे। शाला के डायरेक्टर डॉ आशीष चटर्जी, सुभाशीष चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी, उपप्राचार्या श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया सहित समस्त शाला परिवार तथा माता, पिता द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके आने वाले भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं तथा बधाइयां दी।

