
नर्मदापुरम / करणी सेना द्वारा शांति निकेतन मोंटेशरी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के प्राचार्य के नाम होली (धुड़ेरी) के दिन बच्चों की परीक्षा को रद्द करने एवं आगे की तारीख करने दिया ज्ञापन। जिसमें उल्लेख किया कि दिनांक 4 मार्च 2026 को आपके द्वारा आपके स्कूल में जो परीक्षायें रखी गई है। 4 मार्च 2026 को होली (धुडेरी) हिन्दुओं का बड़ा पर्व होने के कारण इस दिन सभी हिन्दु समाज का आपस में मिलने मिलाने का एवं बच्चों का रंग गुलाल खेलने का बड़ा त्यौहार है। उक्त कारणवश आपके स्कूल द्वारा 4 मार्च 2026 को रखी गई, परीक्षा कृपया रद्द करके आगे बढ़ाने या अन्य तारीख में करने की कृपा करें। इस अवसर पर करणी सेना के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

