
नर्मदापुरम / वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन झलिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है, श्री झलिया प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत कर नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। जिला कांग्रेस नर्मदापुरम की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं वक्ता मोहन झलिया का जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत जोरदार किया गया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन झलिया को पुष्प माला पहनाकर एवं गुलदस्ते भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मोहन झलिया हमारे वरिष्ठ नेता हैं उन्होंने पूर्व में भी मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठन के रूप में सफलता पूर्वक कार्य किया है, हमें उनके अनुभवों का लाभ लेना है। नवनियुक्त प्रदेश प्रकोष्ठ विभाग के सह प्रभारी मोहन जलिया ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता के लिए अनुशासन सर्वप्रथम आवश्यक है। आगे उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस संगठन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी से निवेदन किया है कि वह सभी जिला कांग्रेस के साथ मिलकर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाएं। संगठन से अलग-अलग चलने वालों को उन्होंने सख्त हिदायत दी। कार्यक्रम का आभार नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सेन, कमल चौधरी, शेख रमजान, लाली सलूजा, नवल पटेल, अमल सरकार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, अनिल बस्तरवार, अतुल तिवारी, राजेंद्र गोस्वामी, मनोज कलोसिया, सुशील बस्तरवार, राहुल दुबे, सोनू बकोरिया, पवन पटेल, डीके मासाब, सागर बेनीवाल, मयंक कलोसिया, अर्जुन कुचबंदिया, युसूफ अली, रामकिशोर आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

