
नर्मदापुरम / कलेक्टर के निर्देश पर आज मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा समूचे नगर की सफाई व्यवस्था का अलसुबह निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता शाखा के उपस्थिति कर्मचारियों को सही तरीके से और कार्य तेजगति से करने के निर्देश दिए। सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा नगर की पार्कों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पार्क की व्यवस्थाएं देखी तथा पार्क को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घाटों पर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर समूचे नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। आज सुबह सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा मंगलवारा घाट, वार्ड नंबर 02, पं. भवानी प्रसाद मिश्र पार्क वार्ड 27 का निरीक्षण किया गया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले द्वारा बताया गया कि नगर की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। नगर को चार जोन में बांटा गया है। जिसके अलग अलग प्रभारी हैं। प्रतिदिन अलग अलग स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्थ की जा रही है।

