
नर्मदापुरम / समूचे वार्डों में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव के नेतृत्व में विकास कार्य किए जा रहे हैं। वहीं बुधवार को नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा बुधवार को वार्ड क्रमांक 17 में निर्माणाधीन नाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रभारी दीक्षा तिवारी और संबंधित निर्माण एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित रहे। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण किया जाए। जिससे नागरिको इसका समय पर लाभ मिल सके।

