
नर्मदापुरम / मप्र सरकार के बजट में क्षेत्र को अनेक सौगात मिली जिसमें नर्मदा के घाटों के निर्माण से कटाव से बचाव होगा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, सिंचाई परियोजनाओं से कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी, ग्रामीण मार्गों को मिली स्वीकृति से आवागमन सुगम होगा। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक पूर्व नपाध्यक्ष डॉ अखिलेश खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री व पीडब्ल्यूडी मंत्री सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। जिले के अनेक ग्रामीण संपर्क मार्गों, घाट निर्माण, सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। इन मार्गों के निर्माण एवं उन्नयन से ग्रामीण आवागमन सुचारू होगा और वर्षों से चली आ रही आवागमन की कठिनाइयों से बड़ी राहत मिलेगी।
स्वीकृत मार्गों में वृद्धजन पार्क से मालाखेड़ी तिराहा मार्ग……
उन्नयन, रेसलपुर–रिधोरा खेड़ा से बम्हन गांव (4.4 किमी), निमसाडीया से पांजरा (3.2 किमी), रेसलपुर से पांजरा (3.8 किमी)सहित कई अन्य ग्रामीण संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त फैफरताल–डोंगरवाड़ा (3.5 किमी),नर्मदापुरम बायपास (4.5 किमी) मार्ग भी स्वीकृत कार्यों में सम्मिलित हैं।
इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य सड़कों से बेहतर संपर्क मिलेगा, किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुँचाने में सुविधा होगी तथा विद्यार्थियों, मरीजों और आमजन के आवागमन में उल्लेखनीय सुधार होगा। इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुखी नीतियों के कारण ग्रामीण अंचलों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ हो रही है।
क्षेत्रवासियों को विश्वास है कि इन मार्गों के शीघ्र निर्माण से आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और गांवों का विकास और अधिक तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

