
नर्मदापुरम / भगवान चित्रगुप्त जी की जयंती पर आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर कायस्थ समाज में राजनीति गर्मा गई है। समाज की मातृशक्ति ने एक स्वर में घोषणा की है कि किसी भी प्रकार के राजनीतिक हस्तक्षेप या भ्रम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शोभायात्रा अपने पूर्व निर्धारित समय पर पूरी भव्यता के साथ निकाली जाएगी। भ्रम फैलाने की कोशिश समाज में आक्रोश समाज की सक्रिय प्रतिनिधि श्रीमती मंजू श्रीवास्तव और मातृशक्ति संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि एक कांग्रेसी नेता द्वारा अपने राजनैतिक स्वार्थ और पद का दुरुपयोग कर समाज के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि उक्त नेता द्वारा ‘रैली निरस्त’ होने की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं, जो पूरी तरह निराधार हैं। प्रीती खरे ने भी समाज को सचेत करते हुए कहा कि इस प्रकार के भ्रामक प्रचार करना कुछ लोगों की दिनचर्या बन चुकी है, समाज को एकजुट रहकर इसका जवाब देना होगा।
शक्ति प्रदर्शन…
आज दोपहर 4 बजे जुटेगा समाज तमाम विरोधों और अवरोधों के बावजूद, मातृशक्ति ने संकल्प लिया है कि भगवान चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा परंपरा के अनुसार धूमधाम से निकाली जाएगी।
समय आज दोपहर 4:00 बजे….
कार्यक्रम भगवान का पूजन-अर्चन और उसके पश्चात मुख्य मार्गों से भव्य चल समारोह।
ये दिग्गज जनप्रतिनिधि होंगे शामिल…..
आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के प्रमुख नेता मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे…..
डॉ. सीताशरण शर्मा (विधायक),
श्रीमती माया नारोलिया (राज्यसभा सांसद),
दर्शन सिंह चौधरी (लोकसभा सांसद),
श्रीमती नीतू यादव (नगर पालिका अध्यक्ष)।
विशेष अपील….
एकजुटता का परिचय दें आयोजकों ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की राजनीति का शिकार न हों। अपनी कुल परंपरा का निर्वहन करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दें।

