
नर्मदापुरम / एबीडीएम (रजक समाज) नर्मदापुरम की बैठक परमहंस (सर्किट हॉउस) घाट स्थित संत गाडगे बाबा प्रतिमा स्थल पर बैठक हुई। इस बैठक में रजक समाज के आराध्य संत गाडगे बाबा की जन्मजयंती कार्यक्रम मनाने की रुपरेखा तय की गई। बैठक की शुरुआत संत गाडगे बाबा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। रजक समाज नगर अध्यक्ष मनीष परदेशी ने बताया कि 23 फरवरी को संत गाडगे बाबा जयंती कार्यक्रम मनाया जाएगा। सुबह सबसे पहले परमहंस घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सुबह 10 बजे संत गाडगे बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा व बाबा की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण होगा। एबीडीएम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश बाथरे ने बैठक में कहा कि रजक समाज के प्रत्येक घर से सामाजिक बंधु अपने परिवार के साथ जयंती कार्यक्रम में पहुंचकर सामाजिक एकता का परिचय दें । जयंती कार्यक्रम तैयारी बैठक में कैलाश कन्नौजिया , वीरेंद्र तिलोटिया, अमित मालवीय, चन्द्रभान कन्नौजिया, मायाराम मालवीय, राजेंद्र मालवीय, लालता प्रसाद मालवीय, दिनेश मालवीय, मुन्नालाल रजक, दीपक कन्नौजिया, राहुल केनेकर, नर्मदाप्रसाद बाथरी, मदनलाल मालवीय, दिनेश मालवीय, अनिल बनोरिया सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

