इटारसी / कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में व्यापारी भाइयों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनता के हितों के लिए लड़ी गई संघर्षपूर्ण लड़ाई सफल हुई है। पुराने बस स्टैंड पर बसों का पुनः स्टॉपेज प्रारंभ हो जाने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बसों के रुकने से व्यापारियों को व्यापार में सुविधा मिली है, विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिली है तथा आम जनता को बड़ी सहूलियत प्राप्त हुई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने प्रशासन, व्यापारी वर्ग, आम नागरिकों तथा इस जनहितैषी आंदोलन में सहयोग देने वाले सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों एवं सुविधाओं के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। यह जीत जनएकता, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय है। सभी क्षेत्रवासियों को इस सफलता पर हार्दिक धन्यवाद उक्त जानकारी अनिल रैकवार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता द्वारा दी गईं।

