
नर्मदापुरम / आचार्य सोमेश परसाई के सान्निध्य आयोजित माँ नर्मदा की परिक्रमा का आज सेठानी घाट से श्रीगणेश होगा । समिति सदस्य गौरव थापक ने बताया कि प्रातः 8 बजे नर्मदा मैया की पूजन अभिषेक के पश्चात चल समारोह के साथ परिक्रमा प्रारम्भ होगी । जिसमें नित्य प्रभातफेरी, सत्संग, रुद्राभिषेक, संध्योपासना आदि होगा साथ ही सभी विश्राम स्थलों पर नर्मदा मैया को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जागरूकता भी प्रचारित की जाएगी । सभी विश्राम तटों पर नर्मदा जी की शुद्धि के लिए तांबे के सिक्के प्रवाहित किये जाएंगे साथ ही सभी तटों पर वृक्षारोपण भी किया जाएगा । परिक्रमा नर्मदापुरम से प्रारंभ होगी ओंकारेश्वर, कसरावत, प्रकाशा, शहादा, शूलपाण्डेश्वर, विमलेश्वर, भड़ूच, गरुडेश्वर, महेश्वर, रामनगर तपोवन, बोरास संकलघाट, जबलपुर, अमरकंटक, माई की बगिया, महाराजपुर, महराजपुर से श्रीधाम होते हुए लगभग 20 दिन में परिक्रमा पूर्ण हो जाएगी ।

