नर्मदापुरम / शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में दिनांक 18 फरवरी 2026 को वार्षिक उत्सव सृजन में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केश सज्जा, रंगोली, मेहंदी एवं बाल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि प्राचीनकाल से ही केश सवांरने की परंपरा रही है, यह फैशन और आत्मविश्वास का हिस्सा है केश सज्जा, रंगोली, मेहंदी वर्तमान में आय पर्यक महत्वपूर्ण साधन बन गए हैं यह काम बिना लागत के रोजगार प्रदान करने वाले हैं। रंगोली एवं बाल पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक आकृतियां एवं रंग संयोजन का अत्यंत सराहनीय प्रयास किया है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राएं अपने व्यक्तित्व में निखार कर रोजगार के अवसर की संभावना बढ़ा सकती हैं वर्तमान में मेहंदी के विभिन्न प्रारूप से छात्राएं आर्थिक लाभ उठा सकती हैं। ये प्रतियोगिता छात्राओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं आत्मनिर्भरता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. संगीता अहिरवार में सहभागिता करने वाली एवं विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं आने वाली प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। केश सज्जा में प्रथम स्थान पर मीरा चौहान, द्वितीय स्थान पर स्नेहा पटवा एवं तृतीय स्थान पर वंदना राठौर रही। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर राधिका राजोरिया, द्वितीय स्थान पर वंशिका शर्मा तृतीय स्थान पर पूनम पाल एवं माया दुबे रही। इन प्रतियोगिता में डॉ. वैशाली लाल, डॉ. संध्या राय, डॉ. श्रुति गोखले, डॉ. कंचन ठाकुर, डॉ. विजया देवासकर, डॉ. रीना मालवीय, डॉ. वर्षा भिंगारकर, डॉ. मनीषा तिवारी, श्रीमती प्रीति मालवीय, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. संगीता पारे, डॉ. वंदना मगरदे, श्रीमती नीलम चौधरी, डॉ हेमंत चौधरी, डॉ नारायण उपरेलिया, डॉ. अमित मन्हास, श्रीमती नीलम चौधरी, श्रीमती दीपिका राजपूत श्रीमती अंकिता तिवारी, कुमारी श्वेता वर्मा, कुमारी ईशा शास्त्री ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. भारती दुबे, डॉ. पुष्पा दुबे, डॉ. आरबी शाह, डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. धर्मेंन्द्र सिंह, डॉ. मनीषा बाघमारे, सुश्री काजल बाथरे, डॉ. देवहूति खंडाइत, डॉ. रफीक अली, शैलेन्द्र तिवारी, श्रीमती आभा वाधवा, डॉ. निशा रिछारिया, श्रीमती प्रीति ठाकुर, देवेंद्र सैनी, शुभम भद्रे महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

