

नर्मदापुरम / क्षत्रिय मराठा नव निर्माण सेना के द्वारा गुरुवार को शिवाजी चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, झु.झो.प्र के प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खण्डेलवाल, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया, वहीं संगठन के सदस्यों द्वारा जय भवानी, जय शिवाजी, जय मल्हार व हिन्दू वीर कैसा हो वीर शिवाजी जैसा हो नारे लगाए। संगठन के कमल राव चव्हाण ने बताया कि समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव ने कहा कि महान देशभक्त शिवाजी महाराज ने देश एक नई दिशा दी थी। कुशल प्रशासक के रूप में उनकी ख्याति पूरी दुनिया में व्यास हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं झुझोप्र के प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश खण्डेलवाल ने कहा छत्रपति शिवाजी के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के किस्से पूरा देश और विश्व जानता है। इस अवसर पर नर्मदांचल पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रफुल तिवारी, समाजसेवी सुशीला बाइसकर, जनार्दन आगोैन, उत्तम पवार, कमल राव चव्हाण, विकास आगौन, बसंत शिर्के, विमल राव चव्हाण, दिलीप सनस, प्रकाश राव मराठा, संतोष चंदबल, आशा, प्रियांशु आगौन, प्रमोद राव, उज्ज्वला चव्हाण, विजय हरणे, ज्ञानेश्वर पावर, रानी पावर, गीता मराठा, रोहित नायक, रोहित वाघमारे, जतिन काले, हरि शर्मा, अमित महाला, सुचित्रा यादव, मनीष परदेशी, प्रदीप गुप्ता, राजेश रायकवार, संजय रायकवार, नीलेश खण्डेलवाल, विशाल दीवान, श्रीराम सगर, सूरज मीना, कांची, भूमि आदि अनेक सामाजिक लोग एवं नन्हें मुन्ने बच्चे भी शामिल हुए।

