
नर्मदापुरम / वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की नगर शाखा ने मासिक बैठक का आयोजन होटल ओशीन में किया। जिसका मुख्य एजेंडा था कि बुराई पर सच्चाई की जीत का उत्सव आने वाला है, जिसके बहुत उत्साह के साथ मनाना है। संभागीय अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि हम सब प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ब्रज धाम के तर्ज पर होली उत्सव का आयोजन करेंगे, जिसमें किशन ओर राधा होगें। साथ में सखियों के होली खेलने बैठक में बैठक का आयोजन संध्या मंहत, नीता ओशीन एवं अंजू ओशीन की ओर से आयोजित किया गया। बैठक में नीरजा फौजदार, नगर अध्यक्ष शारदा जैन, उषा अग्रवाल, जयंती जैन, रचना मस्ते, आशा खण्डेलवाल, अनीता आर एल जैन, गायत्री अग्रवाल, संध्या मंहत, नीता ओशीन, अंजू ओशीन, अनीता अरुण जैन, कीर्ति अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, अरमान जैन, वंदना, सुनीता, आशीष अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। अंत में बैठक को संयोजक सदस्य ने सभी को उपहार देकर विदाई कर सभी का आभार माना।

